समाचार ---श्री व्ही. के. सिंह ने खेल संचालक का पद भार ग्रहण किया विभागीय योजनाओं और गतिविधियों की अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की

 


 

वरिष्ठ आई.पी.एस. अधिकारी श्री व्ही. के. सिंह ने संचालक खेल और युवा कल्याण का पद भार गृहण कर लिया। संयुक्त संचालक एवं प्रभारी संचालक डॉ. विनोद प्रधान ने श्री व्ही. के. सिंह को खेल संचालक का कार्य भार सौंपा। नवागत खेल संचालक श्री व्ही. के. सिंह के खेल और युवा कल्याण संचालनालय पहुंचने पर संयुक्त संचालक डॉ. विनोद प्रधान एवं श्री बी. एस. यादव सहित अन्य अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया। कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत खेल संचालक श्री व्ही. के. सिंह ने अधिकारियों से विभागीय योजनाओं और खेल गतिविधियों के संबंध में चर्चा कर आवश्यक जानकारी प्राप्त कीउल्लेखनीय है कि श्री व्ही. के. सिंह वर्ष 2014 में भी संचालक खेल और युवा कल्याण के पद पर कार्य कर चुके हैं। राज्य शासन द्वारा 1984 बैच के आई.पी.एस. अधिकारी श्री व्ही. के. सिंह को संचालक खेल और युवा कल्याण के पद पर स्थानांतरित किया गया है। इसके पूर्व वे डी.जी.पी मध्य प्रदेश रहे हैं। श्री व्ही.के. सिंह डीजी जेल, डीजी होमगार्ड, चेयरमैन म. प्र. पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन, एडीजी एसएएफ, एडीजी योजना प्रबंध, एडीजी अजाक, आईजी सीआईडी, आईजी जबलपुर आदि महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।


Popular posts
ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी ताइक्वांडो चैम्पियनशिप-2020
Image
Khel Patrika SPORTS TRACK Ke Back Khel Pragati Par Brocer "Hum Chu Lenge Aasman"
Image
अरेरा क्लब भोपाल जापान की चिहिरो मुरामत्सु ने आज अरेरा क्लब भोपाल में 19 नवंबर से खेले जा रहे 25 हजार डॉलर प्राइज मनी वाले आईटीएफ टूर्नामेंट में विजेता का खिताब अपने नाम किया। भारत की  उदीयमान टेनिस खिलाड़ी करमन कौर थांडी उप विजेता रही।
Image
इंटर जोन बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में अकादमी के खिलाड़ियों ने जीते नौ पदक
Image